bhagalpur news. आरटीई नामांकन की तिथि 20 मार्च तक बढ़ी, परिभ्रमण योजना के लिए कैंप

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले के 381 में से 43 निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन में विलंब हो रहा है

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले के 381 में से 43 निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह व कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन में विलंब हो रहा है. इसे देखते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च कर दी है. निदेशालय के अनुसार पिछले सात वर्षों में राज्य में 72 हजार बच्चों के लिए आरटीई राशि आवंटित की गई है. पहले प्रत्येक बच्चे को करीब 11 से 12 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन इस बार किताब व पोशाक मद में एक हजार रुपये की कटौती की जाएगी, क्योंकि कई निजी विद्यालयों ने अब तक ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी हैं. इधर, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना व मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना की राशि के समायोजन के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में विशेष कैंप लगाया गया. डीईओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि 378 मध्य विद्यालयों के लिए 75.60 लाख और 80 हाई व प्लस टू विद्यालयों के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं. वहीं हर प्रखंड में मॉडल स्कूल शुरू करने को लेकर डीईओ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें चयनित 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अद्यतन प्रतिवेदन व दस्तावेज जमा किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >