bhagalpur news.भागलपुर पुलिस की कार्रवाई में सात गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने बीते 24 घंटे में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई

भागलपुर – भागलपुर पुलिस ने बीते 24 घंटे में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई. अन्य मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. शराब के साथ एक और शराब सेवन में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने वारंट से जुड़े मामलों में भी सक्रियता दिखाई. एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई, जबकि 19 वारंट निष्पादित किए गए. कुर्की का एक मामला भी निष्पादित हुआ. अभियान के दौरान एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया. देसी शराब की आठ लीटर बरामदगी हुई. वाहन जांच अभियान में 419 वाहनों की जांच की गई. इससे 34 हजार रुपये की शमन राशि वसूली गई. पुलिस प्रशासन ने कहा कि वह जनता की सुरक्षा और सेवा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >