नवगछिया. वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण मुरारी ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया का निरीक्षण किया. कार्यालय को सही से चलाने के लिए इंडेश पंजी, सर्विस बुक, इशु रजिस्टर, रिसीव पंजी, लंबित पत्रों की पंजी का निरीक्षण किया गया. सूचना के अधिकार, मानवाधिकार के मामले, रोकर पंजी, अवकाश पंजी, वाहन लॉगबुक , अकेक्षण पंजी व प्रसव कक्ष को देखा. साफ-सफाई ठीक नहीं थी. सुधार के निर्देश दिये. अस्पताल की साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी. दो चिकित्सक सना हैदर, डॉ सांत्वना अनुपस्थित थी. इसकी जानकारी डीएम को दी जायेगी. भंडार पंजी कर्मी के अनुपस्थित रहने से दवाई के स्टॉक की जांच नहीं हो पायी. जितनी दवाई है सभी की उपलब्धता की सूचना बोर्ड पर देने को कहा. एक्सपायरी दवा को काउंटर पर नहीं रखने का निर्देश दिया. एक्सरे पंजी को देखा. एक्सरे रजिस्टेशन में प्रीकॉशन की फोटो कॉपी लगाने का निर्देश दिया, ताकि पता चल सके कि किस रोग के लिए रोगी का एक्सरे किया गया.गोपालपुर में एसडीओ नवगछिया उत्तम कुमार ने बुधवार की दोपहर गोपालपुर प्रखंड में प्रखंडस्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष, बाह्य रोगी चिकित्सा कक्ष, दवा वितरण वगैरह का निरीक्षण किया. प्रसव कक्ष में साफ-सफाई की कमी देख कर उन्होंने तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य प्रबंधक ने लंबे समय से आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नाम पर वर्षों से पुराने भवन में ताला लगाने से हो रही असुविधा से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी, ई किसान भवन, मनरेगा, आइसीडीसी, प्रखंड व अंचल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों को देखा. बीआरसी में गंदगी देख उन्होंने मौजूद कर्मियों को फटकार लगायी. सुकटिया बाजार पंचायत के अजमाबाद गांव के 17 अग्निपीड़ितों के बीच मुखिया अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू की मौजूदगी में चेक का वितरण किया. मौके पर बीडीओ निशांत कुमार व सीओ रौशन कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
