bhagalpur news. वरीय अधिवक्ता चंदन कुमार कर्ण पाठकों को देंगे कानूनी सलाह

प्रभात खबर लीगल काउंसलिंग में रविवार को वरीय अधिवक्ता चंदन कुमार कर्ण पाठकों को कानूनी सलाह देंगे

प्रभात खबर लीगल काउंसलिंग में रविवार को वरीय अधिवक्ता चंदन कुमार कर्ण पाठकों को कानूनी सलाह देंगे. वह आपराधिक और सिविल मामलों से जुड़ी समस्याओं पर लोगों को सरल कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. कोई भी पाठक रविवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच मोबाइल नंबर 9097036098 पर कॉल कर अपने सवाल पूछ सकते हैं और निःशुल्क कानूनी सलाह ले सकेंगे. मालूम हो कि अधिवक्ता चंदन कुमार कर्ण वर्ष 2011 से भागलपुर व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं. अपने पेशेवर जीवन में उन्होंने कई जटिल आपराधिक और दीवानी मामलों में प्रभावी पैरवी की है. वर्तमान में वह जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं और समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उनका मानना है कि कानून की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए, ताकि कोई भी अपने अधिकारों से वंचित न रह सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >