सांसद अजय मंडल के आर्यालय में हुई चोरी के मामले में अबतक दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. बता दें कि आठ जन को चोरों के घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में मुख्य लाइनर की भुमिका निभाने वाले की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले कार्यालय की रेकी की थी. इसमें गोड्डा निवासी पांडव मोहली की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसकी तलाश में तिलकामांझी थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन झा से पूछताछ में पता चला कि वारदात से पहले कार्यालय और आसपास के इलाके की निगरानी कर पूरी योजना तैयार की गई थी. घटना के समय भी एक व्यक्ति बाहर रहकर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.