पान दुकानदार हत्याकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

पान दुकानदार फारूक हत्याकांड के दूसरे आरोपित को परवत्ता थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया.

नवगछिया. पान दुकानदार फारूक हत्याकांड के दूसरे आरोपित को परवत्ता थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपित झंडापुर थाना शेखटोला का मो नौशाद उर्फ रसद है. परवत्ता थाना गरैचा चौक के वैभव होटल के पास पान दुकानदार शेखटोला झंडापुर के मो. फारूक का अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी. पुलिस ने दुकान के सौ मीटर दूर सड़क किनारे पान दुकानदार का शव बरामद किया था. पुलिस ने घटना के दिन ही गांव के ही मो फूलों को गिरफ्तार कर लिया था. घटना का कारण मो फूलो का एक औरत से अवैध संबंध की चर्चा फारूक किया करता था. इसी को लेकर फूलो ने फारूक की हत्या कर दी.

समर एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात लड़की की मौत

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड के कमरगंज हॉल्ट के पूर्व समर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय अज्ञात लड़की की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस व सुलतानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की. अज्ञात को ज्ञात करने का प्रयास किया, लेकिन शव को देखने के बाद पहचान नहीं हो पायी है. सुलतानगंज थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लायी. शव का फोटोग्राफी कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात को ज्ञात करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. सुलतानगंज

पिलदौरी बिंद टोला की एक महिला क्षय रोग से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. बिट्टू कुमार की पत्नी मनीता कुमारी के आत्महत्या मामले की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गयी. ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी. एफएसएल टीम ने घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की. पति बिट्टू कुमार ने बताया कि मनीता विगत पांच साल से टीबी रोग से पीड़ित थी. वह परेशान रहती थी. इलाज चल रहा था. बीमारी के बाद पत्नी हमेशा परेशान रहती थी. वह थोड़ी सी बात पर क्रोधित हो जाती थी. शनिवार की रात लगभग 10 बजे खाना खाकर सभी सोने चले गये. देर रात दो बजे नींद खुलने के बाद पति ने देखा कि पत्नी झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटक रही है. हतप्रभ व बदहवास घर के लोगों ने फांसी के फंदे से नीचे उतारा. पति ने बताया कि पत्नी ने कब, कैसे व किन परिस्थिति में घटना को अंजाम दिया कुछ मालूम नही चल पाया. मौत के बाद परिजन शोकाकुल है. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि पति ने यूडी केस दर्ज कराया है. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराने शव को भागलपुर भेजा गया. रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >