Bhagalpur. शेड्यूल फेल, तय समय से पहले गुल हुई बिजली, गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

शेड्यूल फेल, तय समय से पहले गुल हुई बिजली, गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

भागलपुर. भागलपुर शहर में बिजली आपूर्ति को लेकर शनिवार को अव्यवस्था साफ नजर आयी. पूर्व घोषित समय के बावजूद कटौती का पालन नहीं किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. तय शेड्यूल के अनुसार जहां सुबह 8 बजे से बिजली बंद होनी थी, वहीं एक घंटे पहले ही सप्लाई रोक दी गयी. इससे लोग अपनी दैनिक जरूरतें भी पूरी नहीं कर सकी और अचानक कटौती ने परेशानी बढ़ा दी. आरओबी निर्माण कार्य के लिए लिया गया था शटडाउन का निर्णय भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर बौंसी रेलवे लाइन-2 के पास बन रहे आरओबी के काम को तेज करने के लिए बिजली विभाग ने छह दिनों का शटडाउन तय किया है. इसके तहत 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संबंधित फीडर बंद रखने की योजना बनायी है. इस दौरान निर्माण कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोल और तारों को हटाने और शिफ्ट करने का काम किया जाना है. लेकिन पहले ही दिन तय समय का पालन नहीं हो सका. निर्धारित समय से ज्यादा देर तक बाधित रही आपूर्ति शनिवार को न केवल फीडर तय समय से पहले बंद किया गया, बल्कि सप्लाई बहाल करने में भी देरी हुई. जहां 11 बजे तक बिजली चालू होनी थी, वहीं करीब साढ़े 11 बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी. इस तरह करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली बाधित रही. फीडर से जुड़े लगभग तीन दर्जन इलाकों में इसका असर पड़ा. पानी की किल्लत और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें स्थानीय लोगों ने बताया कि समय से पहले बिजली कटने के कारण कई घरों में पानी तक नहीं भर सका. तेज गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी. लोगों ने विभाग से तय समय का सख्ती से पालन करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >