सात्विक जीवन व्यक्ति को ऊंचाई तक ले जाता है : नीरज जी महाराज

श्रीराम कथा में रविवार को कथा वाचक नीरज जी महाराज ने कहा कि महादेव की शरण में जाने से सभी दुखों के सहन को शक्ति मिलती है.

सुलतानगंज. श्रीश्री 108 श्यामा काली मंदिर भीरखुर्द उधाडीह माधोपुर प्रांगण में श्रीराम कथा के दौरान रविवार को कथा वाचक नीरज जी महाराज ने कहा कि महादेव की शरण में जाने से संसार के सभी दुखों के सहन को शक्ति मिलती है. कड़वापन पीने का सामर्थ्य प्राप्त होता है. जिन्हें कोई स्थान नहीं मिलता, उन्हें भगवान शंकर अपनी शरण में रखते हैं. सांप, बिच्छू,भूत, प्रेत का कही स्थान नहीं है, लेकिन मेरे महादेव उनको अपने साथ रखते है. जो चीज तिरस्कृत होता है, महादेव अपने मस्तक पर धारण करते है, इसलिए अन्य देवता अमृत पीने के बाद भी देव रह गये. शिव जहर पीकर महादेव है. कथा सुनने लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कथावाचक ने भगवान राम के प्रसंग को सुनाते कहा कि हमारी सात्विकता हमे शीर्ष तक पहुंचाती है. कथा के दौरान आचार्य ललन सिंह ने कथावाचक का स्वागत किया गया. पंडित महेश मिश्रा, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में तत्पर है. भीरखूर्द पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया की श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने प्रभु शिव के विवाह और उगना चरित्र का विस्तार पूर्वक कथा सुनाया. बाबा भोलेनाथ के भजन से सभी श्रोता झूमने को मजबूर हो गये. मौके पर मुक्ति कुमार, बबलू सिंह, अरुण कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे. कहलगांव आरपीएफ पोस्ट में रविवार को सुरक्षा सम्मेलन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम कहलगांव पोस्ट से स्थानांतरित एएसआई अमरेंद्र कुमार रजक, हेड कांस्टेबल मुरारी शर्मा तथा कांस्टेबल एसके भारती को आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर मीर औरंगजेब ने माला पहना कर व अंग वस्त्र देकर विदाई दी. उपस्थित आरपीएफ के जवानों को समर में रेल सुरक्षा के प्रति कैसे सतर्क रहे, इसके बारे बताया गया. मौके पर इंस्पेक्टर बीके तिवारी, एसआई भावेश कुमार तथा विजय कुमार सहित आरपीएफ के 20 जवान मौजूद थे. बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर में 26 अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक जयरामपुर वार्ड 12 के मो जुम्मा अली का पुत्र फोटल अली है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया. बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक फोटल अली हैं. पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >