आज सदर सदर अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी सेवा

Sadar Hospital OPD Update : अगर आप सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. मरीज अब पहले से जान सकेंगे कि किस विभाग में कौन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर के मॉडल अस्पताल-लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

समय पर पंजीकरण कराने की अपील

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों से अपील की गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण करा लें, ताकि जांच और उपचार की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

मेडिसिन विभाग में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

मेडिसिन विभाग में मरीजों की जांच और परामर्श के लिए डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी की ड्यूटी लगायी गयी है. सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीज इन चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे.

ऑर्थो और शिशु रोग विभाग में भी पूरी तैयारी

हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों के उपचार के लिए ऑर्थो विभाग में डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश तैनात रहेंगे. वहीं शिशु रोग विभाग में बच्चों के इलाज के लिए डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण और डॉ शशिभूषण अपनी सेवाएं देंगे.

महिला मरीजों के लिए स्त्री एवं प्रसव विभाग में विशेषज्ञ टीम

स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया और डॉ अर्चना भारती की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला मरीजों को जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी.

सर्जरी, ईएनटी और डेंटल विभाग में भी डॉक्टर रहेंगे मौजूद

सर्जरी विभाग में डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज और डॉ शुभम सार्थक मरीजों को देखेंगे. ईएनटी विभाग में कान, नाक और गला संबंधी रोगों के लिए डॉ प्रिंस उपलब्ध रहेंगे. वहीं डेंटल विभाग में दांतों की समस्याओं के इलाज के लिए डॉ स्वप्निल और डॉ प्रमोद की तैनाती की गई है.

भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. इसे देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. मरीजों की सुविधा, पंजीकरण और उपचार प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >