ग्रामीण सड़क ध्वस्त, तेज बहाव में फंसी छात्र की साइकिल : हादसे का बना खतरा

इस्माइलपुर प्रखंड की ध्वस्त सड़क पर बारिश का पानी तेज बहाव से बह रहा है. मंगलवार को एक छात्र की साइकिल पानी में फंसने से बड़ा हादसा होते-होते बचा. जिला परिषद अध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

भागलपुर : इस्माइलपुर प्रखंड की परबत्ता पंचायत के बिनाबा बसगड़ा गांव जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क इन दिनों पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है. सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. मंगलवार को स्कूल जाने के दौरान एक विद्यार्थी की साइकिल पानी के तेज बहाव में फंस गयी, जिससे हादसे की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

पानी के बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है. ऐसे में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. खासकर स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है.

जिला परिषद अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर सड़क की स्थिति की जानकारी दी.

जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी से सड़क को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने को कहा.

विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुरक्षा प्राथमिकता

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कहा कि ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग को बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >