Bhagalpur News: रोवर स्काउट दल स्वच्छ भारत अभियान के लिए रवाना

जिला मुख्यालय रोवर क्रू, भागलपुर से चयनित रोवर दल में शशि सुमन कुमार, गौरव राज ठाकुर, सागर कुमार यादव और कुणाल कुमार शामिल हैं.

संवाददाता, भागलपुर

भारत स्काउट एंड गाइड भागलपुर जिले की ओर से सोमवार को पांच सदस्यीय रोवर दल ने नेशनल यूथ कंपलेक्स, गदपुरी (हरियाणा) में आयोजित पांच दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान सह क्लीन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान किया. जिला मुख्यालय रोवर क्रू, भागलपुर से चयनित रोवर दल में शशि सुमन कुमार, गौरव राज ठाकुर, सागर कुमार यादव और कुणाल कुमार शामिल हैं.

दल का नेतृत्व रोवर स्काउट लीडर अभिषेक आनंद कर रहे हैं. सभी प्रतिभागी भागलपुर जंक्शन से साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन द्वारा रवाना हुए. प्रतिभागियों को विदाई देने के लिए भागलपुर जंक्शन पर जिला मुख्य आयुक्त मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विपिन कुमार सिंह और सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे. अधिकारियों और पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया.इस आशय की जानकारी रोवर स्काउट लीडर विपिन कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >