सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रही एएनएम की मौत

सिर में चोट लगने से हुई मौत

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शनिवार को बाइक से ड्यूटी पर जा रही एएनएम की मौत हो गयी. एएनएम की पहचान सेयोनो गांव के उमाकांत भगत की 45 वर्षिय पत्नी कामता कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार एएनएम कामता कुमारी अपने पति उमाकांत भगत के साथ बाइक से कुमारखंड पीएचसी जा रही थी, इसी दौरान बाइक के सामने अचानक एक साइकिल आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. बाइक से गिरने के बाद सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी थी, जिसके बाद उनके पति उमाकांत भगत किसी तरह से उन्हें मुरलीगंज पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के लिए लाया गया, जहां शव की पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >