bhagalpur news. पेंशनर संघर्ष मंच व कुलपति की वार्ता के बाद पेंशन कोषांग का पुनर्गठन

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने प्रो बालानंद सिन्हा व डॉ विमला आर्या को पेंशन मामले में भुगतान का आदेश जारी किया था

भागलपुर टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने प्रो बालानंद सिन्हा व डॉ विमला आर्या को पेंशन मामले में भुगतान का आदेश जारी किया था. यह निर्णय बुधवार रात को पेंशनर संघर्ष मंच से वार्ता के बाद लिया, जहां एमएलसी व सिंडिकेट सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, प्रो योगेंद्र, प्रो गुरुदेव पोद्दार, बीएल चौधरी, अमरेंद्र झा शामिल थे. इसके बाद पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए कुलपति ने गुरुवार को पेंशन कोषांग का पुनर्गठन किया. इससे संबंधित कार्यालय आदेश कुलसचिव ने जारी किया. कोषांग के संयोजक वित्तीय परामर्शी (एफए) व सदस्य सचिव कुलसचिव कोषांग होंगे. जबकि वित्त पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर (पेंशन) और बजट पदाधिकारी सदस्य बनाये गये हैं. कोषांग के काम में सहयोग एसओ सर्वानंद प्रसाद व प्रभारी पेंशन शाखा रंजीत कुमार करेंगे. साथ ही सेवानिवृत शिक्षक प्रो योगेंद्र, प्रो बिहारी लाल चौधरी व सेवानिवृत प्रशाखा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा पेंशन कोषांग को समय-समय पर सलाह देंगे. कोषांग की बैठक नियमित रूप से होगी, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. कोषांग के कार्यों की मॉनिटरिंग कुलपति खुद करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >