TMBU. किसी भी फाइल को 72 घंटे में निबटायें, नहीं तो कार्रवाई

टीएमबीयू के कुलपति का आदेश.

टीएमबीयू. कुलपति ने बैठक जारी किया निर्देश, एक कर्मी से मांगा गया स्पष्टीकरण

संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू में तीन दिनों के अंदर किसी भी मामले से जुडे फाइलों का निष्पादन करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है. टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा है कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी तीन दिनों से ज्यादा समय तक किसी भी फाइल को लंबित रखेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आये जिसमें देखा गया कि कई दिनों तक अधिकारी व कर्मचारी फाइलों पर कुंडली मार कर बैठे रहे हैं. ऐसे मामलों पर कुलपति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है.

इस बाबत की गयी बैठक में बात सामने आयी कि एक दिव्यांग कर्मी के एलपीसी और नॉन रिफंडेबल लोन से संबंधित संचिका काफी दिनों से विश्वविद्यालय कर्मी उपानंद दास के पास लंबित है. कुलपति ने उक्त कर्मी को जमकर फटकार लगाई और अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाने को कहा. मौके पर ही वीसी ने कुलसचिव को दोषी कर्मी उपानंद दास को शो कॉज कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने का आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यदि कर्मी के कार्य संस्कृति में सुधार नहीं हुआ तो आहे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >