bhagalpur news. सीनेट बैठक हंगामा मामले में प्रॉक्टर को भेजा जवाब

मारवाड़ी कॉलेज में सीनेट की बैठक में हुए हंगामा मामले में कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक व कर्मचारी के शोकॉज का जवाब विवि के प्रॉक्टर को भेज दिया है

मारवाड़ी कॉलेज में सीनेट की बैठक में हुए हंगामा मामले में कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक व कर्मचारी के शोकॉज का जवाब विवि के प्रॉक्टर को भेज दिया है. हंगामा को लेकर कॉलेज के एक शिक्षक व गेट खोलने के आरोप में एक कर्मचारी को कॉलेज प्रशासन ने शोकॉज किया था. कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि कॉलेज स्तर पर दो तरह से मामले की जांच की जा रही है. शोकॉज का जवाब प्रॉक्टर को भेजा गया है. जबकि गठित कमेटी अपने स्तर से घटना की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आते हुए विवि प्रशासन को भेजा जायेगा. कहा कि घटना को लेकर कॉलेज के सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. दोषी कोई भी नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. उधर, विवि थाना के अध्यक्ष अविनाश राउत ने कहा कि विवि से दर्ज कराये गये प्राथमिकी में जानलेवा आरोप लगाया गया है. इस संबंध में साक्ष्य व सीसीटीवी के फुटेज को देखा जा रहा है. साक्ष्य उपलब्ध होने पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >