Bhagalpur News: सफाई व्यवस्था के विरोध में निकाली गयी विरोध रथ यात्रा

नगर निगम क्षेत्र में ध्वस्त सफाई व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को विरोध रथ यात्रा निकाली गयी. वार्ड संख्या 21 से विरोध रथ यात्रा पार्षद संजय सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुई.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नगर निगम क्षेत्र में ध्वस्त सफाई व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को विरोध रथ यात्रा निकाली गयी. वार्ड संख्या 21 से विरोध रथ यात्रा पार्षद संजय सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुई. पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया. यह रथ वार्ड 21 से शुरू होकर वार्ड 14 से 51 तक जायेगा. हर वार्ड में जाकर जनता को बताया जायेगा कि कैसे नगर निगम और आउटसोर्सिंग कंपनियों की मिलीभगत से सफाई व्यवस्था चौपट हो गयी है. सभी ने नगर निगम से हिसाब मांगा और चेतावनी दी.

भागलपुर नगर निगम ने वार्ड 14 से 32 तक की सफाई का जिम्मा साइन इंटरप्राइजेज को दिया है. वार्ड 33 से 51 तक की सफाई सीबीएसई फैसिलिटी कंपनी को सौंपी गयी है. साइन इंटरप्राइजेज को हर महीने 67 लाख 49 हजार रुपये का भुगतान होता है. सीबीएसई फैसिलिटी को 67 लाख 70 हजार रुपये दिये जाते हैं. इधर, विरोध कार्यक्रम में वार्ड 33 के पार्षद प्रतिनिधि बंटी अली, वार्ड 20 के पार्षद नन्दिकेश, वार्ड 24 के पार्षद प्रतिनिधि जहांगीर, वार्ड 46 के पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप, वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >