Bhagalpur news रामधनी के परिजनों ने खुद हटाया अतिक्रमण

सुलतानगंज जिला प्रशासन की सख्ती से बुधवार से नगर परिषद क्षेत्र के बायपास रोड स्थित रेलवे की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू हो गया.

सुलतानगंज जिला प्रशासन की सख्ती से बुधवार से नगर परिषद क्षेत्र के बायपास रोड स्थित रेलवे की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू हो गया. प्रशासन की चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और लोग स्वयं ही अपने मकान, दुकान एवं अन्य निर्माण हटाने में जुट गये. प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चला कर निर्माण ध्वस्त किया जायेगा. अतिक्रमण हटाने की शुरुआत रामधनी के परिजनों ने अपने परिसर से की. परिजन ने स्वयं परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया. मालूम हो कि रामधनी यादव की पत्नी सुलतानगंज नप की उप मुख्यपार्षद नीलम देवी हैं. सीओ अनुज कुमार झा ने बताया कि सदर एसडीएम विकास कुमार ने बुलडोजर चलाने का निर्देश जारी किया था, लेकिन लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने लगे. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को अति शीघ्र निर्धारित समय सीमा में स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की पहल की. सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सार्वजनिक भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर जुर्माना लगाने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित व्यक्तियों से करने की बात कही गयी है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बायपास रोड क्षेत्र में लोग स्वत: अतिक्रमण हटाने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >