भागलपुर रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर दो व तीन नंबर को जोड़ने वाले रेल पटरी के उपर से रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा. इसके लिए पाइलिंग का काम होगा. इसके लिए पाइलिंग करने वाली मशीन रविवार तक भागलपुर आ जायेगी. मशीन आने के बाद पाइलिंग किया जायेगा. पाइलिंग भी इस तरह किया जायेगा कि पाइलिंग करते समय दोनों तरफ लोहे का प्लेट लगाया जायेगा ताकि मिट्टी इधर से उधर न हो. पाइलिंग करने के बाद पहले से तैयार सिमेंट का बड़ा वाला क्यूब लगाया जायेगा. सब कुछ ठीक रहा तो बारिश के बाद ओवर ब्रिज का काम शुरू हो जायेगा.
अभी आठ सौ मीटर और डबल लाइन बिछाने का काम होगा
अभी और आठ सौ मीटर डबल लाइन बिछाने का काम होगा. यह काम गुमटी नंबर तीन से छोटी लाइन तक पटरी बिछाने का काम होगा. इसके लिए आइओडब्लू ओपी भगत द्वारा टीम बनाकर सर्वे काम पूरा कर लिया गया. और इसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर दी गयी है. सर्वे रिपोर्ट मालदा डिवीजन को भेज दिया गया है. मालदा डिवीजन से स्वीकृति मिलने के बाद छोटी लाइन के अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू हो जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.