ओवरलोड वाहनों को लेकर डीएसपी ने छापेमारी, 15 धराये

n j n j n n n n n

नाथनगर.

रविवार को पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था चंद्रभूषण ने जगदीशपुर, कजरैली पुलिस के साथ मिलकर इलाके में अवैध व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान जगदीशपुर थानाक्षेत्र में 13 और कजरैली थानाक्षेत्र में दो ट्रक जब्त किये गये. कार्रवाई के बाद जहां माफियाओं में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ एसोसिएशन से जुड़े लोग पुलिस व प्रशासन पर गाड़ी छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे. इसमें संलिप्त लोगों का भी चेहरा उजागर हो रहा है. डीएसपी ने बताया कि जब्त वाहनों के ओवरलोडिंग व चालान की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए खनन तथा परिवहन विभाग को लिखा जाएगा. डीएसपी ने ट्रक पकड़ कर फाइन करने का निर्देश दिया. इधर पुलिस अभिरक्षा में बालू नीचे गिरा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >