bhagalpur news. पीजी के छात्रों ने सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि बढ़ाने पर जताया विरोध

टीएमबीयू में पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 25 जून से होनी थी, लेकिन कुछ छात्र संगठन ने 25 से 29 जून तक होने वाले विभिन्न विषय के नेट की परीक्षा को लेकर परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की थी.

टीएमबीयू में पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 25 जून से होनी थी, लेकिन कुछ छात्र संगठन ने 25 से 29 जून तक होने वाले विभिन्न विषय के नेट की परीक्षा को लेकर परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की थी. इस बाबत कुलपति प्रो जवाहर लाल ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए परीक्षा तिथि बढ़ाने के लिए परीक्षा नियंत्रक को दिशा-निर्देश दिया था. हालांकि, विवि से परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गयी है.

दूसरी तरफ पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि बढ़ाने की जानकारी मिलने पर बुधवार को पीजी सेमेस्टर चार के बड़ी संख्या में विवि पहुंचे छात्रों ने विरोध जताया. विद्यार्थियों ने डीएसडब्ल्यू से मिलकर शिकायत की है कि कुछ छात्रों के कहने पर परीक्षा की तिथि बढ़ा दी जाती है. जबकि वे लोग दो माह से परीक्षा विभाग में आवेदन देकर सेमेस्टर चार की परीक्षा जल्द कराने की मांग कर रहे थे, ताकि एसटीईटी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जल्द ही आने वाली है. परीक्षा व रिजल्ट समय से आने पर वे लोग भी एसटीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकें. करीब चार साल बाद इसकी परीक्षा होने जा रही है. छात्रों का कहना था कि नेट परीक्षा यूजीसी द्वारा हर छह माह पर आयोजित की जाती है. ऐसे में उन लोगों की परीक्षा तिथि विस्तारित नहीं की जाये. मामले में डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार ने कहा कि विवि के वरीय अधिकारियों के बीच उनकी बातों को रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >