bhagalpur news. उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर लाने की मांग को लेकर 60वें दिन भी धरना जारी

उच्च न्यायालय की खंडपीठ भागलपुर में स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहा धरना आंदोलन 60वें दिन भी जारी रहा

उच्च न्यायालय की खंडपीठ भागलपुर में स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहा धरना आंदोलन 60वें दिन भी जारी रहा. समाहरणालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम का संचालन जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर की निगरानी समिति के सदस्य अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर ने किया. धरना में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम में अधिवक्ता तस्लीम खान, अरुणाभ शेखर, सुनील मंडल, मदनमोहन मिश्रा, समाजसेवी सुबोध मंडल, सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर तथा शिक्षाविद चंचला कुमारी उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भागलपुर जैसे ऐतिहासिक और बड़े प्रमंडलीय शहर में हाई कोर्ट की खंडपीठ की स्थापना अत्यंत आवश्यक है. इससे आम लोगों को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय मिल सकेगा और पटना जाने की मजबूरी खत्म होगी.

वक्ताओं ने कहा कि बीते दो महीनों से लगातार शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं दिखी है, जो निराशाजनक है. आंदोलन को समर्थन देने के लिए लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी, मोहम्मद रियाज और यमुना दास भी धरना स्थल पर मौजूद रहे. धरनार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >