24 से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगी बंगाल व झारखंड जाने वाली निजी बसें

चुनाव कार्य में लगने के कारण 24 से 26 अप्रैल को बसों का परिचालन बंद रहेगा.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को भागलपुर क्षेत्र में मतदान होगा. डिक्सन मोड़ से झारखंड, बंगाल व राज्य के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. चुनाव कार्य में लगने के कारण 24 से 26 अप्रैल को बसों का परिचालन बंद रहेगा. जिला मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष हरि प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 27 अप्रैल से मतदान कार्य से मुक्त बसों का परिचालन शुरू होगा. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले से ही कुछ बसों को चुनाव कार्य में लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >