bhagalpur news. नववर्ष 2026 के आगाज की तैयारी पूरी, बाजार, पार्क-उद्यान व मंदिरों में रौनक

लोग बुधवार को नववर्ष की तैयारी में जुटे रहे. बूढ़ानाथ मंदिर, शिवमंदिर व कूपेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, विशेष पूजन व दरिद्र नारायण भोज की तैयारी की गयी है.

लोग बुधवार को नववर्ष की तैयारी में जुटे रहे. बूढ़ानाथ मंदिर, शिवमंदिर व कूपेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, विशेष पूजन व दरिद्र नारायण भोज की तैयारी की गयी है. बुधवार को रात के 12 बजते ही लोगों ने संगे-संबंधी व दोस्तों ने एक-दूसरे को नववर्ष 2026 की बधाई दी. युवाओं ने जम कर आतिशबाजी की. मटर, टमाटर, फूल गोभी आदि के भाव चढ़े, दूध व पनीर की बढ़ी मांग बाजार में मटर, टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च आदि की कीमत पहले से 10 से 20 रुपये तक चढ़ गये. इसके अलावा कतरनी, बासमती चावल, कतरनी चूड़ा, दूध, पनीर व मिठाई की बिक्री बढ़ गयी. सब्जी कारोबारी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि जिस फूल गोभी की कीमत 15 रुपये पीस थी, वह 20 से 25, तो 30 रुपये वाली 40 रुपये पीस हो गयी. टमाटर भी 40 -50 रुपये किलो से बढ़कर 50 से 70 रुपये किलो तक बिका. मटर भी 30-40 से बढ़कर 40-60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 से बढ़कर 80 रुपये किलो हो गया. मिठाई व केक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. मिठाई कारोबारी नंदकिशोर साह ने बताया कि नववर्ष में इस बार दूध की किल्लत नहीं है. पनीर की मांग बढ़ने से 30 से 40 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गये हैं. अभी बाजार में 340 रुपये किलो पनीर बिक रहा है. कई दूधवालों का गांव में ही दूध बिक गया, जिससे शहर के लोगों को सुधा व अन्य पैकेट वाले दूध पर आश्रित होना पड़ा. लोगों ने खरीदा कैलेंडर व सजावटी सामान लोगों ने नववर्ष के कैलेंडर, फैंसी फूल सजावटी समान की खूब खरीदारी की. सजावटी सामान के दुकानदार आकाश मावंडिया ने बताया कि लोगों ने नववर्ष के बैनर, चाइनिज बैलून की खरीदारी की. फूल कारोबारी आशीष कुमार ने बताया कि गुलाब फूल व गुलदस्ता की बिक्री पहले से बढ़ी है. ऑर्डर भी मिले हैं. 150 रुपये किलो तक बिके कतरनी चावल कतरनी उत्पादक सह कारोबारी कृष्णानंद सिंह ने बताया कि नववर्ष पर लोगों ने कतरनी चावल की खरीदारी की. अभी सोनम चावल 55 से 60 रुपये किलो, जबकि कतरनी चावल व चूड़ा 150 रुपये किलो बिक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >