आज से परसों तक मूसलधार बारिश की संभावना

गुरुवार से अगले 72 घंटे के बीच तेज हवा के साथ मूसलधार वर्षा की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 30 मई के बीच 30 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. बुधवार को धूप छांव के बीच मौसम सुहावना रहने के कारण लोगों ने राहत महसूस की.

सबौर: गुरुवार से अगले 72 घंटे के बीच तेज हवा के साथ मूसलधार वर्षा की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 से 30 मई के बीच 30 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. बुधवार को धूप छांव के बीच मौसम सुहावना रहने के कारण लोगों ने राहत महसूस की.

अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में लगे मक्का सहित अन्य फसल की सिंचाई नहीं करने की सलाह दी गयी है. बुधवार को आसपास का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत रही. दक्षिणी हवा औसतन 5.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >