Bhagalpur News. सूखे नशे के खिलाफ पुलिस चलायेगा विशेष अभियान: एसपी

नवगछिया पुलिस सूखे नशे के खिलाफ चलायेगा अभियान.

नवगछिया में पुलिस-व्यवसायी संवाद : ट्रैफिक व पार्किंग पर भी हुई चर्चा

बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस, वाणिज्य परिषद एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “पुलिस-व्यवसायी संवाद कार्यक्रम हुआ. शहर के प्रमुख व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, नगर परिषद प्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. नवपदस्थापित एसपी वैभव शर्मा ने व्यवसायियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नवगछिया पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एसपी ने कहा कि जाम की समस्या का समाधान सिर्फ पुलिसिंग से संभव नहीं है. इसके लिए सामाजिक सहयोग और बेहतर शहरी योजना की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि नवगछिया में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, सड़क किनारे वाहन खड़े होते हैं, वेंडरों के लिए निर्धारित स्थान नहीं है और लोगों के बैठने की सार्वजनिक व्यवस्था का भी अभाव है. एसपी ने स्पष्ट कहा कि नई ट्रैफिक व्यवस्था को सामाजिक सहयोग के साथ लागू किया जाएगा तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. उन्होंने व्यवसायियों से भी सहयोग की अपील की.

एसपी ने कहा कि नवगछिया बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे सूखी नशे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. पुलिस इसके खिलाफ रणनीति तैयार कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की गुप्त जानकारी हो तो सीधे पुलिस को उपलब्ध कराएं, सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी.

कार्यक्रम में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि पुलिस और व्यवसायियों के बीच संवाद से बेहतर व्यवस्था स्थापित होगी तथा बैठक में आए सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा. ट्रैफिक डीएसपी अनिल पासवान ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर, डब्लू यादव, रामप्रकाश रुंगटा, प्रवीण केजरीवाल, सुभाष चंद्र वर्मा, मुकेश राणा, कुणाल गुप्ता, मुरारी चिरानिया समेत कई लोगों ने शहर की ट्रैफिक, सुरक्षा, पार्किंग और बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी पवन सर्राफ ने की, जबकि संचालन बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने किया. अभय मुनका ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >