bhagalpur news. गोहारियो जगन्नाथपुर में बमबाजी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोहारियो जगन्नाथपुर गांव में शनिवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन में डांस करने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद और मारपीट के बाद बमबाजी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोहारियो जगन्नाथपुर गांव में शनिवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन में डांस करने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद और मारपीट के बाद बमबाजी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों के घर से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, पांच सौ ग्राम सल्फर, 15 पीस जर्दा केन, पांच सौ ग्राम धागा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में गोहारियो जगन्नाथपुर निवासी श्रीकांत मंडल की पत्नी माला देवी, मुनीलाल मंडल का पुत्र रिशु कुमार, श्रीरामपुरडीह निवासी हरिचंद्र मंडल का पुत्र महावीर मंडल शामिल है. जानकारी मिली है कि मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पुलिस ने कुल सात लोगों को नामजद किया है. कांड के मुख्य अभियुक्त श्रीकांत मंडल समेत चार आरोपित अभी भी फरार हैं. भागलपुर पुलिस कार्यालय में एसएसपी प्रमोद कुमार ने इस बाबत एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि घटना प्रकाश में आते ही उनके निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई की गयी. बमबाजी में नीरज कुमार, गौतम कुमार, छोटू कुमार और मेघू मंडल घायल हो गये थे. विस्फोट हुआ था लहसुनिया पटाखा बम एसएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मारपीट के दौरान की गयी बमबाजी में लहसुनिया पटाखा बम का प्रयोग किया था. स्थल पर पहुंच कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने साक्ष्यों को एकत्रित किया है. सैंपल की जांच की जायेगी. मामले में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लिया है. सभी घायल ठीक हैं. चंदा नहीं देने पर डांस करने से रोका, तो हुआ विवाद ग्रामीण स्तर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पक्ष के एक दो लड़कों को सरस्वती पूजा में चंदा नहीं देने पर डांस करने से रोका गया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी. मामला शांत हो गया था. विसर्जन कर सभी लौट रहे थे. इसी क्रम में आरोपित पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष की पिटाई करने लगे. जिसे बचाने के लिए अन्य लोग आये. इसी बीच आरोपित पक्ष की ओर से भीड़ के बीच में बमबाजी की गयी, एक के बाद एक तीन बमों से हमला करने की बात सामने आ रही है. इससे चार लोग घायल हो गये. एसएसपी ने कहा कि बम की मारक क्षमता काफी कम थी. आरोपितों ने लोकल मार्केट से सल्फर की खरीदारी की थी. पुलिस सभी आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. छापेमारी अभियान में लोदीपुर थानेदार घनश्याम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नंद कुमार, प्रेमचंद कुमार व अन्य भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >