bhagalpur news. पौधों की देखाभाल करने की ली शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस पर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ), भागलपुर शाखा की ओर से गोशाला में अशोक के पौधे लगाये गये.

विश्व पर्यावरण दिवस पर द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ), भागलपुर शाखा की ओर से गोशाला में अशोक के पौधे लगाये गये. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष सीए अभिषेक कुमार अग्रवाल, सीए कमल किशोर, सीए अतुल केडिया, सीए गौरव केडिया और सीए विवेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने शपथ ली कि लगाये गये पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करेंगे और प्रतिदिन उनमें पानी डालेंगे, जब तक वह पूर्ण वृक्ष नहीं बन जाता. संस्था के अध्यक्ष सीए झुनझुनवाला ने बताया कि अशोक के पौधे लगाने का कारण रामायण में वर्णित अशोक वाटिका है, जहां मां सीता को रखा गया था. अशोक के पौधे को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >