bhagalpur news. 12 लाख के कपड़ों से लदा पिकअप ट्रक व चालक लापता, केस दर्ज

12 लाख रुपये मूल्य की कपड़ों की गठड़ियों को लोड करने के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित लापता हो गया

भागलपुर

12 लाख रुपये मूल्य की कपड़ों की गठड़ियों को लोड करने के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित लापता हो गया. इस संबंध में सबौर के छोटी सरधो के रहने वाले राजू कुमार ने बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में राजू कुमार ने उल्लेख किया है कि उन्होंने गोड्डा जिला के महगामा निवासी अजय कुमार की पिकअप ट्रक को मासिक किस्त पर काम करने के लिए लिया था. वह विशनपुर जिच्छो के रहने वाले चालक अमरजीत यादव उर्फ कैला से चलवाता था. 28 अप्रैल को उन्हें आदित्य ट्रांसपोर्ट से माल लोड कर गंतव्य तक पहुंचाने का ऑर्डर आया. वह अपने चालक के साथ ट्रांसपोर्ट गये, जहां से 12 लाख रुपये मूल्य की 17 कपड़ों की गठड़ियों को अपने पिकअप ट्रक पर लोड करवाया. चालक माल को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद खाना खाने के लिए चले गये. खाना खाने के बाद वह कटिहार के लिए निकल गये. जब उन्होंने अपने वाहन के जीपीएस को ट्रेस किया तो पाया कि चालक गाड़ी लेकर बाइपास होते हुए बरारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित एलआइसी ऑफिस के पास रुका और उसके बाद से वाहन का जीपीएस लोकेशन ऑफ हो गया. उन्होंने चालक को देर रात ही चालक को कॉल किया पर चालक से संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने मंगलवार सुबह चालक को कॉल किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ पाया. काफी छानबीन करने के बाद भी उनके वाहन का कुछ पता नहीं चला. उन्होंने वाहन के आखिरी लोकेशन के आधार पर बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहुंचे. बरारी पुलिस ने बताया कि आखिरी लोकेशन के अनुसार वाहन को ढूंढने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. वहीं चालक के मोबाइल का भी लोकेशन और उसके कॉल रिकॉर्ड को निकाल उसकी जांच की जा रही है. जल्द ही वाहन चालक और पिकअप ट्रक को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >