भागलपुर में स्थायी हेलीपैड का होगा निर्माण

भागलपुर में स्थायी हेलीपैड का निर्माण होगा

भागलपुर. राज्य के सभी जिलों की तरह भागलपुर में भी पक्का स्थायी हेलीपैड का निर्माण होगा. हेलीपैड निर्माण का लेआउट प्लान की स्वीकृति से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है. मुख्य अभियंता कश्यप कुमार गुप्ता के जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लेआउट प्लान को मंजूर कर दिया गया है.

निर्देशित किया जाता है कि भवन निरूपण अंचल संख्या-2, पटना के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय से उक्त नक्शा का ब्लू प्रिंट यथाशीघ्र प्राप्त किया जाये. निरूपण की कार्रवाई के लिए स्वीकृत नक्शे के अनुसार स्थल चयन कर मिट्टी के सीबीआइ वेल्यू डाटा कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >