सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में गुरुवार को लखीसराय ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम को 77 रनों से पराजित किया. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सुशांत ने 58 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अंकित राज ने 54 व अजय ने 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में मुंगेर टीम की तरफ से रजनीश कुमार व अमित ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 37.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में अनमोल विश्वास ने 36 व नेहल कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया. अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके. वहीं, लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में सैयद खिजर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाये. इसके अलावा हिमांशु केसरी ने दो विकेट चटकाये. मैच में अंपायर नैयर अली व शाहिद अख्तर थे. जबकि स्कोरिंग में अंकित राज व शिवम कुमार थे. शुक्रवार को मुंगेर व बांका टीम के बीच मुकाबला होगा.
bhagalpur news. सैयद खिजर की घातक गेंदबाजी से मुंगेर टीम पराजित
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में गुरुवार को लखीसराय ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम को 77 रनों से पराजित किया
