Bhagalpur News. टीएमबीयू के 12 कॉलेजों में कलमबंद हड़ताल शुरू

12 कॉलेजों में कलमबंद हड़ताल.

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर टीएमबीयू के 12 अंगीभूत कॉलेजों में दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल बुधवार से की जा रही है. मुख्य मांगों में एसीपी व एमसीपी को जोड़ते हुए मार्च का वेतन भुगतान, प्रोन्नति सहित 15 एजेंडा शामिल है. गुरुवार को भी कॉलेजों में कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा.

महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने बताया कि आदेश पूर्व में ही सरकार से जारी किया गया था. लेकिन अबतक लागू नहीं किया जा सका है. टीएमबीयू के अधिकारी कर्मचारी के साथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. लंबे समय से कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं दी जा रही है. जिन कर्मचारियों की नियुक्त तृतीय वर्गीय पद पर हुई है, उनकी सेवा संपुष्टि नहीं की जा रही है. एलडीसी का यूडीसी में प्रोन्नति नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि चौथे चरण के कॉलेजों के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को एसीपी व एमसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है. उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. कर्मचारी नेता ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर 20 मई को बीएन कॉलेज से आक्रोश मार्च टीएमबीयू तक निकाला जायेगा. वहीं, टीएनबी कॉलेज शिक्षक संघ ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है. उनकी मांगों को जायज बताया है. मौके पर सुधांशु कुमार, जैनेंद्र कुमार, ललन कुमार, सुमन कुमार, अभिमन्यु सिंह, दीक्षित हर्षवर्धन, दीपक कुमार सिंह, दीपक राम, डॉ प्रकाश पाठक, कानन राजू, अमित कुमार, जमशेदपुर अली आदि मौजूद थे.

कॉलेजों में सुचारु रूप से संचालित हुआ परीक्षा

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर तीन की परीक्षा चल रही है. इसी कड़ी में बुधवार को सभी कॉलेजों में दोनों पाली में स्नातक सेमेस्टर तीन की परीक्षा सुचारु हुई. परीक्षा पर हड़ताल का प्रभाव नहीं दिखा.

स्टाफ रूम में बैठकर प्राचार्य ने किया काम

हड़ताल के कारण प्राचार्यों का भी कक्ष बंद रहा. स्टाफ रूम में प्राचार्य ने बैठे, परीक्षा आदि कार्यों की निगरानी यहीं से की. परीक्षा को लेकर सभी शिक्षक भी कॉलेज में मौजूद रहे. टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि परीक्षा बढ़िया ढंग से संचालित किया गया. महत्वपूर्ण फाइलों का निष्पादन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >