Bhagalpur News: सड़क पर निर्माण सामग्री से राहगीर परेशान, हमेशा रहता है दुर्घटना का भय

सड़क पर निर्माण सामग्री से राहगीर परेशान, हमेशा रहता है दुर्घटना का भय

– नगर निगम का अतिक्रमण शाखा नहीं करा पा रहा है नियमों का पालन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शहर के विभिन्न गली-मुहल्लों की सड़क हो या मुख्य मार्ग, यहां पर लोग सरेआम निर्माण सामग्री रख कर अपना मकान बना रहे हैं. इससे आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पैदल चलने वाले लोगों को भी फिसलने का डर बना रहता है. इतना ही नहीं कभी-कभी बड़ी दुर्घटना भी हो जाती है.

निर्माण सामग्री से रास्ता बंद

राधारानी सिन्हा रोड हो या बूढ़ानाथ रोड या तिलकामांझी चौक से पहले कटहलबाड़ी मुख्य मार्ग यहां निर्माण सामग्री रखकर मकान का निर्माण कराया जा रहा है. व्यस्ततम मार्ग में भी धड़ल्ले से नगर निगम के नियमों की धज्जी उड़ायी जा रही है. इससे रास्ता बंद हो रहा है और बार-बार जाम भी लग रहा है. कमोबेश पूरे शहर के विभिन्न मोहल्ले में यही हाल है.

नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का उठा रहे फायदा

शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे निर्माण सामग्री की जब्ती में नगर निगम लापरवाही बरत रहा है. इसी का फायदा मकान बनाने वाले लोग जब मन तब निर्माण सामग्री सड़क पर गिरा कर छोड़ देते हैं. उसे हटाने की बजाय व्यस्त समय में लोगों को परेशान करते हैं. निर्माण सामग्री के सड़क पर बिखरे होने से खास कर दोपहिया वाहन के फिसलने के हादसे अधिक हैं. वहीं, इससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है. नगर निगम व जिला प्रशासन ने निर्माण सामग्री के जब्ती को लेकर निर्देश दिया है. इसका पालन नहीं कराया जा रहा है.

2015 में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त की रिपोर्ट की थी तलब

2015 में तत्कालीन जिला पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने निर्माण सामग्री की जब्ती नहीं होने के मामले को गंभीरता से लिया था. उन्होंने नगर आयुक्त से जब्ती कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की थी. उस समय भी शहर के कई प्रमुख सड़कों पर मकान बनाने वाले निर्माण सामग्री को सड़क पर ही रख देते थे. इससे सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >