कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद कहलगांव नगर पंचायत कार्यालय में हुई शांति पूजा

कहलगांव नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई हत्या के बाद शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शांति पूजा की गयी.

कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट :

कहलगांव नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई हत्या के बाद शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शांति पूजा का आयोजन किया गया. यह पूजा कार्यालय में सुख-समृद्धि, सकारात्मक वातावरण की बहाली और ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करने की कामना के साथ आयोजित की गयी.

तनाव और शोक का माहौल कम करने का प्रयास

मालूम हो कि बीते 28 अप्रैल को तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सुलतानगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच गहरे शोक और भारी तनाव का माहौल बना हुआ था. इसी नकारात्मकता और डर को दूर करने के उद्देश्य से आज कार्यालय परिसर में पूरे विधि-विधान के साथ शांति पूजा संपन्न करायी गयी.

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा परिसर

पूजा के दौरान पूरे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किये गये. अनुष्ठान में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कृष्ण भूषण कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही यह कामना की गयी कि कार्यालय में फिर से शांति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल स्थापित हो सके.

इनकी रही उपस्थिति

इस विशेष शांति पूजा के अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधान सहायक देवेंद्र कुमार और पीयूष रंजन सहित नगर पंचायत के सभी अधिकारी, वार्ड पार्षद और संविदा कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >