विक्रमशिला पुल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है. बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर मरीजों को भागलपुर के बजाय पूर्णिया रेफर किया जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी व जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को तीन गंभीर मरीजों को बिहपुर सीएचसी से पूर्णिया रेफर किया गया. मड़वा गांव के कुमोद कुमार मिश्रा, बिहपुर के डॉ बीपी यादव और मड़वा की गंगा देवी इसमें शामिल हैं. चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर थी, जिससे उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा. सबसे दुखद घटना कुमोद कुमार मिश्रा (75) के साथ हुई. किडनी की बीमारी से जूझ रहे कुमोद मिश्रा को जब पूर्णिया ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि यदि पुल चालू रहता और समय पर बेहतर इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचायी जा सकती थी. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करे, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिले और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
Bhagalpur news विक्रमशिला पुल टूटने से पूर्णिया रेफर हो रही मरीज
विक्रमशिला पुल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है. बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर मरीजों को भागलपुर के बजाय पूर्णिया रेफर किया जा रहा है.
