भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट
भागलपुर. शहर के दक्षिणी में तीन फीडर क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि अलीगंज चौक के पास हॉस्पिटल फीडर की लाइन से कॉपर तार हटाने का कार्य किया जायेगा. इस कारण हॉस्पिटल फीडर के साथ मिरजानहाट और शीतला स्थान फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी. जिससे मिरजानहाट, कोबी बाड़ी, सिकंदपुर, शिवपुरी कॉलोनी, गुड़हट्टा चौक सहित दर्जन भर से अधिक मोहल्ले के लोगों को बिजली नहीं मिलेगी.
सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है, जबकि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पूरी तरह बिजली बंद रहेगी. इस दौरान चार ट्रांसफॉर्मरों को भी बंद रखा जायेगा.