TMBU NEWS: ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज की प्रैक्टिकल परीक्षा में आंशिक बदलाव

ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज के प्रैक्टिकल परीक्षा में आंशिक बदलाव

टीएमबीयू में ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज की होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है. इसे लेकर सोमवार को विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने अधिसूचना जारी की है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज संकाय की प्रैक्टिकल परीक्षा अब दो, तीन व चार मई को होगी. पूर्व से निर्धारित सेंटर पर ही घोषित रूटीन के मुताबिक होगा. बता दें कि पूर्व से जारी कार्यक्रम के आधार पर दोनों संकाय की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होना था. उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलेजों को इसकी जानकारी भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >