bhagalpur news. भागलपुर के राकेश सिन्हा की फिल्म परछावन आज टीवी चैनल पर होगी प्रदर्शित

पहले साउथ की फिल्म, फिर हिंदी सीरियल और अब भोजपुरी फिल्मों में भागलपुर के राकेश सिन्हा धमाल मचा रहे हैं

दीपक राव, भागलपुर

पहले साउथ की फिल्म, फिर हिंदी सीरियल और अब भोजपुरी फिल्मों में भागलपुर के राकेश सिन्हा धमाल मचा रहे हैं. शादी की एक रस्म व नये संबंध के बनने के बाद खुशी व डर के बीच की भावना पर आधारित फिल्म परछावन का निर्देशन राकेश सिन्हा ने किया है. यह फिल्म शनिवार को संध्या 6:30 बजे व रविवार को सुबह 10:00 बजे टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर प्रसारित होगी.

दिवंगत नरेंद्र चंद्र सिन्हा के पुत्र राकेश सिन्हा का मूल घर शाहकुंड प्रखंड के खैरा गांव में है, जबकि आदमपुर आकाशवाणी चौक पर भी उनका अपना आवास है. बकौल राकेश कि परछावन शादी की एक रस्म मात्र नहीं है. दो घरों के बीच नये संबंध स्थापित होने की जहां खुशी होती है, वहीं एक डर भी रहता है कि क्या दुल्हा-दुल्हन जीवनपर्यंत इस पावन रिश्ते को सकुशल निभा पाएंगे. घर में आसानी से उपलब्ध सबसे मजबूत चीज मूसल (लोढ़ा ) का प्रयोग रिश्ते की मजबूती का संकेत ही तो है. बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के टीवी चैनल पर 11 और 12 अक्तूबर को प्रसारित होगी. फिल्म के ट्रेलर को जिस तरह दर्शकों का प्यार मिला है, फिल्म को भी मिलेगा. निर्माता अनंत सिंघल हैं, तो क्रिएटिव हेड कन्हैया एस विश्वकर्मा, छायांकन विजय मंडल का है. संगीत साजन मिश्रा का, लेखक सुरेन्द्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं. इसमें कलाकार रिचा दीक्षित, रितेश उपाध्याय, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, मनोज टाइगर, देवेंदर पाठक, सोनिया मिश्रा, श्वेता वर्मा, स्वीटी सिंह, आशीष यादव, विवेक पांडे, लौटा तिवारी, अनीता ओझा, शशि मिश्रा, अंजली सिंह, ज्योति द्विवेदी ने मंजी हुई भूमिका की है.

धरहरा में लोगों के कार्यों से प्रभावित होकर बनाया था धारावाहिक सौ भाइयों की लाडली

राकेश सिन्हा ने बताया कि नवगछिया के धरहारा से जुड़ी अच्छी परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने धारावाहिक बनाया, जो कि छह साल पहले डीडी नेशनल पर प्रसारित की गयी थी. इसमें नवयुवकों का पलायन, लड़कियों के जन्म का गिरता अनुपात, असंतुलित पर्यावरण आदि समस्याओं का समाधान गांव वालों को उनकी इस प्रथा से मिल जाती है. चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद रुपहली दुनिया में जाने के संबंध में कहा कि शुरू से मन के किसी कोने में एक कलाकार था. चेन्नई में रहने के दौरान वहां साउथ के कलाकारों व निर्देशकों से संपर्क हुआ. फिर तो दुनिया ही बदल गयी. साउथ की सभी भाषा में सीरियल, सिंगापुर, मलेशिया व श्रीलंका में मेगा धारावाहिक बनाया. इंजीनियरिंग काइ, आर्टिस्ट के ए में बदल गया. बताया कि भोजपुरी फिल्म जुग-जुग जिअ हो ललनमा और तुमसे अच्छा कौन बनाकर यूथ का दिल जीतने में सफलता पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >