bhagalpur news. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से सात प्रखंड में तैयार होगा आउटडोर स्टेडियम

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत इस साल भागलपुर के सात प्रखंड खरीक, नारायणपुर, ईस्माइलपुर, रंगरा चौक, सन्हौला, नाथनगर एवं गोराडीह में स्टेडियम निर्माण कराया जायेगा

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत इस साल भागलपुर के सात प्रखंड खरीक, नारायणपुर, ईस्माइलपुर, रंगरा चौक, सन्हौला, नाथनगर एवं गोराडीह में स्टेडियम निर्माण कराया जायेगा. विभाग से इसकी स्वीकृति मिल गयी है. सभी प्रखंडों में लगभग दो-दो करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है.

इसी कड़ी में शनिवार को नाथनगर स्थित उच्च विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम का पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. भवन निर्माण निगम भागलपुर के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य के स्थल को लेकर कुछ असंतोष है. इसे ध्यान में देखते हुए खेल प्रेमी, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. योजना से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया. निर्माण हो रहे स्टेडियम के प्रवेश व पवेलियन किस स्थान पर होगा, आपस में चर्चा कर स्थल निर्धारित कर निर्माण एजेंसी को जानकारी दी गयी.

जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया. स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है. निर्णय लिया गया की सड़क से 30 से 40 फीट दूर चहारदीवारी का निर्माण हो, ताकि स्टेडियम में खेल के दौरान पार्किंग की सुविधा रहे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शारीरिक शिक्षक, खेल प्रेमी एवं जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे. उप प्रखंडों से जिलाधिकारी के माध्यम से स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव विभाग में पिछले वर्ष भेजा गया था, जहां खेल विभाग ने निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >