bhagalpur news. गरुड़ दिवस कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जो आठ अक्तूबर तक मनाया जायेगा

भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जो आठ अक्तूबर तक मनाया जायेगा. इसी कड़ी में शनिवार को आरण्य विहार सुंदरवन भागलपुर में कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण से संबंधित लोगों को सम्मानित करना व वन विभाग द्वारा गरुड़ संरक्षण में किये जा रहे कार्यों के बारे में जागरूक करना है. उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज, शारदा पाठशाला कहलगांव प्रधानाध्यापक जयनंदन मंडल, अरविंद मिश्रा, प्रो डीएन चौधरी, डॉ सुनील अग्रवाल व डॉ सुबोध कुमार ने किया. मौके पर पंकज जायसवाल, सुबोध मिश्रा, अनुपमा कुमारी, रूपम कुमार सिंह, उमा शंकर राय, दिनेश कुमार सिंह, कुमार ज्ञानदीप, अशोक कुमार, सोनी कुमारी, घिरेंद्र कुमार ठाकुर व प्रक्षेत्र के वनरक्षी व वनकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >