डॉ आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ संगठनों ने फूंका अमित शाह का पुतला

सामाजिक न्याय आंदोलन समेत अन्य बहुजन संगठनों की ओर से संसद में गृह मंत्री अमित शाह का डॉ आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में स्टेशन चौक पर प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया.

सामाजिक न्याय आंदोलन समेत अन्य बहुजन संगठनों की ओर से संसद में गृह मंत्री अमित शाह का डॉ आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में स्टेशन चौक पर प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया.

सामाजिक न्याय आंदोलन के रिंकु यादव और अर्जुन शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक टिपण्णी की है. डॉ आंबेडकर ने संविधान निर्माण में योगदान के साथ बहुजनों के सम्मान,हिस्सेदारी व बराबरी के संघर्ष के नायक हैं. उनका नाम लेने वालों का उपहास उड़ाकर अमित शाह ने संपूर्ण बहुजन समाज का भी अपमान किया है. बहुजन समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. विष्णु रजक और अखिलेश्वर पासवान ने कहा कि अमित शाह अविलंब माफी मांगे और इस्तीफा दे या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे बर्खास्त करे. ऐसे व्यक्ति को मंत्रिपद पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सोहिल दास और बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच के वीरेन्द्र गौतम ने कहा कि अमित शाह ने इस सच्चाई को ही सामने लाया है कि भाजपा-आरएसएस डॉ आंबेडकर और संविधान से किस कदर नफरत करती है. भाजपा-आरएसएस संविधान विरोधी व बहुजन विरोधी है.

मूलनिवासी संघ के रमेश पासवान और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियम के सोनम राव ने कहा कि जो राजनेता और राजनीतिक पार्टियां डॉ आंबेडकर और संविधान के साथ है़ं. वह भाजपा के साथ नहीं हो सकती है. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नेताओं ने डॉ आंबेडकर और संविधान विरोधियों से हाथ मिला रखा है. यह शर्मनाक है.

प्रतिवाद प्रदर्शन में प्रमुख तौर पर परिधि के उदय, राहुल, बुद्धिजीवी डॉ संजय रजक, डॉ अमित, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के प्रवीण यादव, विभूति, अभिषेक आनंद, विष्णु दास, बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच के उदय शंकर चौधरी, परमानंद चौधरी, दिलीप दास, अनिल दास, ललन कुमार लाल, गुलशन, कुंदन पासवान, मनोज, रितेश, सत्यम, राजीव,पप्पु दास, मुकेश दास, ब्रह्मदेव दास, विष्णु देव दास, अनोज रजक, रंजीत रजक, संजय रजक, नंदन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >