bhagalpur news. यूको बैंक के अंचल कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

यूको बैंक के भागलपुर अंचल कार्यालय की ओर से भारतीय भाषा सौहार्द के तहत हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है

यूको बैंक के भागलपुर अंचल कार्यालय की ओर से भारतीय भाषा सौहार्द के तहत हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हिंदी प्रश्न मंच, हिंदी पत्राचार एवं ई-मेल, बैंकिंग शब्दावली, हिंदी टिप्पण लेखन और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं आयोजित की जा रही है. गुरुवार को कार्यालय में उमंग और उत्साह के साथ समारोह एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उद्घाटन अंचल प्रमुख राजकुमार ने किया. मुख्य प्रबंधक अमन गर्ग ने बैंक में राजभाषा के प्रयोग के उद्देश्य पर प्रकाश डाल. बैंक के राजभाषा मिशन से सभी को अवगत कराया.

अग्रणी जिला प्रबंधक भागलपुर अभिनव बिहारी ने गृह मंत्री अमित शाह का हिंदी संदेश पढ़ा, जबकि मुख्य प्रबंधक शैलेश कुमार गुप्ता ने बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्वनी कुमार का हिंदी संदेश प्रस्तुत किया. सभी स्टाफ सदस्यों ने अंचल प्रमुख राजकुमार और उपअंचल प्रमुख अमरजीत सिंह के साथ हिंदी में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली और इसके निरंतर प्रयोग का संकल्प दोहराया.

अंचल प्रमुख ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि भागलपुर अंचल को वर्ष 2024-25 के लिए प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है. यूको बैंक की गृह पत्रिका यूको अनुगूंज’ को ””””ग”””” क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा 14-15 सितंबर को गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस एवं पंचम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में सर्वोच्च राजभाषा कीर्ति पुरस्कार द्वितीय प्रदान किया गया. प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अमर सेन कुमार प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय और अरविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार रंजन व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >