bhagalpur news. कार्यशाला विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल व आत्मनिर्भरता की भावना को करता है विकसित

असानंदपुर स्थित इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में भागलपुर चैप्टर भारतीय पोषण संघ के संयुक्त बैनर तले एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया

असानंदपुर स्थित इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में भागलपुर चैप्टर भारतीय पोषण संघ के संयुक्त बैनर तले एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का विषय मौसमी फलों एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पादों की तैयारी रखा गया था.

मौके पर पूर्व कुलपति प्रो फारूक अली ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, पोषण जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है. वहीं, इंजीनियर मो इस्लाम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से रोजगारपरक शिक्षा का आयाम बढ़ेगा. प्राचार्या डॉ जीनत परवीन ने कहा कि महिलाएं गृहिणी होती है. इसलिए घर में विभिन्न खाद्य सामग्री जैसे उपलब्ध फलों और साग सब्जियों से विभिन्न व्यंजन जैसे कैचप स्क्वैश कैंडी आदि तैयार कर सकती है. इससे बाजार पर निर्भरता घटेगी. कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में शोधार्थी बिजिया लक्ष्मी ने टोमेटो कैचप बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं, दूसरी रिसोर्स पर्सन गुलअफशां परवीन ने संतरे से ऑरेंज स्क्वैश बनाने की विधि को सरल एवं व्यावहारिक ढंग से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शोधार्थी शांति कुमारी, तहसीन, फौजिया, एकरा खातून, जारा आफरीन, रेशमा, इमराना, कमर जहां तलत, नौशीन शहनाज, इशरत फातिमा आदि मौजूद थे. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन छोटू कुमार चंदन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >