bhagalpur news. सभी कॉलेज वार्षिक खेलकूद का करे आयोजन : प्रभारी कुलपति

प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि सभी कॉलेज इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करे

प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि सभी कॉलेज इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करे. तभी पता चल पायेगा कि किस खेल में कितने खिलाड़ी हैं. इससे विवि की अच्छी टीम बन पायेगी. कहा कि बाहर जाने वाले टीमों को राशि उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही कहा कि पिछले बार गयी क्रिकेट टीम का बकाया 96 हजार रुपये देने के लिए मंजूरी दे दी गयी है. प्रभारी कुलपति ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये ज्ञापन में अंकित सभी बिंदुओं पर सदन को बताया. कहा कि उनकी सभी मांगों को पहले पूरी कर दी गयी है. छात्रों के सभी मांग पत्र का जवाब बारी-बारी से दिया.

उनकी कोई भी डिमांड जायज और न्यायोचित नहीं है. बावजूद जानबूझकर सीनेट की बैठक को बाधित किया गया है, जो काफी दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने अपने चार माह के कार्यकाल में किये गये कार्यों के बारे में बताया. कहा कि अल्प कार्यावधि में पूर्व से व्याप्त भ्रष्टाचार पर हर संभव अंकुश लगाते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का प्रयास कर रहे हैं. कहा कि वर्षों से विभिन्न प्रोन्नति योजना के तहत शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति की दिशा में प्रयास तेज गति से चल रहा है. जल्द ही चयन समिति की बैठक बुलाकर प्रोन्नति प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा. शोध, अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >