गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने की तैयारी, सीएचसी सुलतानगंज में विभागवार समीक्षा शुरू

NQAS Assessment CHC Sultanganj: अस्पताल परिसर में आयोजित प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में 12 विभागों के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और संबंधित कर्मी शामिल हुए. बैठक में मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई.

सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट:

NQAS Assessment CHC Sultanganj:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुलतानगंज में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. संभावित निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है.

अस्पताल परिसर में आयोजित प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में 12 विभागों के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और संबंधित कर्मी शामिल हुए. बैठक में मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई.

मरीजों को बेहतर सेवाएं देने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान ओपीडी, प्रसूति सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा, दवा वितरण, प्रयोगशाला सेवाएं, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा दस्तावेजों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस किया गया.

बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल, हेल्थ मैनेजर तथा पिरामल संस्था के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

22 से 26 जून के बीच हो सकता है निरीक्षण

सीएचसी प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल ने बताया कि एनक्यूएएस की टीम 22 से 26 जून के बीच सुलतानगंज सीएचसी का निरीक्षण कर सकती है. इसे देखते हुए अस्पताल में सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न रजिस्टरों का संधारण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि एनक्यूएएस का उद्देश्य केवल मूल्यांकन कर अंक देना नहीं है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है.

मॉक ड्रिल और विभागवार समीक्षा भी होगी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में मॉक ड्रिल, दस्तावेजों की पुनः समीक्षा और विभागवार तैयारियों का सत्यापन भी किया जाएगा. लक्ष्य है कि सीएचसी सुलतानगंज राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सके.

डॉ. पटेल ने कहा कि निरीक्षण को देखते हुए पेपरवर्क, अभिलेखों के संधारण और अस्पताल की समग्र व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी कर्मियों को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक करना और मरीजों को बेहतर एवं व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >