विक्रमशिला सेतु पर अब वन-वे से चलेंगे वाहन, बेली ब्रिज बनते ही मिलेगी राहत

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाये जा रहे बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन वन-वे सिस्टम से किया जायेगा. प्रशासन ने पुल पर ट्रैफिक संचालन को लेकर नयी व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है.

भागलपुर ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाये जा रहे बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन वन-वे सिस्टम से किया जायेगा. प्रशासन ने पुल पर ट्रैफिक संचालन को लेकर नयी व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है. पुल से दोनों दिशाओं में वाहन गुजरेंगे, लेकिन एक समय में केवल एक तरफ के वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति मिलेगी.

बुधवार से बेली ब्रिज निर्माण का काम भी शुरू हो गया. निर्माण सामग्री कोलकाता से भागलपुर पहुंच चुकी है और तकनीकी टीम ने काम तेज कर दिया है. जिला प्रशासन का दावा है कि 20 से 25 दिनों के भीतर पुल तैयार कर लिया जाएगा.

ऐसे काम करेगा वन-वे सिस्टम

प्रशासन की योजना के मुताबिक, पहले भागलपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पुल पार कराया जाएगा. इसके बाद कुछ समय के लिए उस ओर का ट्रैफिक रोका जाएगा और फिर नवगछिया की ओर से वाहनों को छोड़ा जाएगा.

इस प्रक्रिया को लगातार दोहराया जाएगा ताकि पुल पर ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित रहे. एक बार में कितने वाहनों को छोड़ा जाएगा, इसका निर्धारण प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर करेगी.

पुल के दोनों छोर पर रहेगी पुलिस तैनात

वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को सफल बनाने के लिए पुल के दोनों सिरों पर पुलिस बल और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक रोकने व चालू करने का काम करेंगे.

प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जाम की समस्या कम होगी और पुल पर सुरक्षित तरीके से यातायात जारी रखा जा सकेगा.

तेजी से बन रहा बेली ब्रिज

बेली ब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है. पुल निर्माण के लिए लोहे समेत अन्य जरूरी सामग्री पहले ही पहुंच चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विक्रमशिला सेतु पर यातायात को बड़ी राहत मिलेगी.

डीएम ने क्या कहा

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन वन-वे सिस्टम से कराया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्लानिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले 20 से 25 दिनों में पुल तैयार होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >