Aaj Ka Mausam. 10 जून तक गर्मी से राहत के आसार नहीं, तापमान बढ़ने व लू चलने की चेतावनी

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और तापमान में और वृद्धि हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में लू (हीटवेव) की स्थिति बनने की भी आशंका जतायी है.बिहार कृषि विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मॉनसून का देश में अभी प्रवेश नहीं हुआ है. मॉनसून आने के बाद ही मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनेगी. हालांकि बीच-बीच में मौसम बदलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.3 से 7 जून के दौरान दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. वहीं अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और भोजपुर जिलों में एक दिन गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

धान की नर्सरी तैयार करने की सलाह

कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को लंबी अवधि वाली धान की किस्मों जैसे सबौर श्री, स्वर्णा सब-1, राजश्री, राजेंद्र मंसूरी, राजेंद्र श्वेता, स्वर्णा और वीपीटी-5204 की नर्सरी लगाने की सलाह दी है. स्वस्थ पौध तैयार करने के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग करने को कहा गया है. क्यारी की चौड़ाई 1.25 से 1.5 मीटर रखने तथा एक हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई के लिए 800 से 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नर्सरी तैयार करने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >