bhagalpur news. जिला आइएमए की नयी अध्यक्ष बनी डॉ रेखा झा व डाॅ आरपी जायसवाल बने सचिव

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) भागलपुर के नये अध्यक्ष डाॅ रेखा झा व सचिव डाॅ आरपी जायसवाल बनाये गये हैं

भागलपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) भागलपुर के नये अध्यक्ष डाॅ रेखा झा व सचिव डाॅ आरपी जायसवाल बनाये गये हैं. रविवार को आइएमए हाल में आयोजित कार्यक्रम में आइएमए अध्यक्ष डाॅ सोमेन चटर्जी ने डाॅ रेखा झा व सचिव डाॅ सीमा सिंह ने डाॅ आरपी जायसवाल को पदभार दिया. मौके पर डाॅ सोमेन चटर्जी ने कहा कि एक साल समाज एवं लोगों के हित में आइएमए के बैनर तले काम किया. अपने कार्यकाल से हम संतुष्ट हैं. अब काम को आगे बढ़ाने का दायित्व नये अध्यक्ष व सचिव के कंधे पर है. वहीं रविवार को नयी कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गयी. नयी कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट डाॅ अंजुम परवेज, डाॅ बीके जायसवाल व डॉ प्रतिभा सिंह बनायी गयी है. साइंटिफिक कमेटी में चेयरमैन डाॅ कुमार रत्नेश व सचिव डाॅ वीरेंद्र कुमार को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >