Bhagalpur News. 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

मतदाता दिवस पर निकाली शोभायात्रा.

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को एनसीसी के छात्र-छात्राओं एवं स्काउट एंड गाइड के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर मनाली चौक होते हुए समीक्षा भवन पहुंची.

रैली को अपर समाहर्ता दिनेश राम एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वयं भी रैली का नेतृत्व किया. रैली में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, अपर समाहर्ता आपदा कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ आइसीडीएस अनुपमा कुमारी सहित कई अधिकारी शामिल हुए.

रैली के उपरांत समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली. साथ ही बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहर्ता मीनाक्षी, निदेशक एनइपी अमर कुमार मिश्रा, निदेशक डीआरडीए दुर्गा शंकर, जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >