bhagalpur news. राष्ट्रीय फेडरेशन वुशू प्रतियोगिता : भागलपुर के खिलाड़ी ने दो स्वर्ण व एक रजक पदक जीता

छत्तीसगढ़ में नौवीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता में बिहार टीम में शामिल भागलपुर की खिलाड़ी अर्पिता ने दो स्वर्ण व कृतिका ने एक रजत पदक जीतकर जिला व राज्य का नाम रोशन किया है

छत्तीसगढ़ में नौवीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता में बिहार टीम में शामिल भागलपुर की खिलाड़ी अर्पिता ने दो स्वर्ण व कृतिका ने एक रजत पदक जीतकर जिला व राज्य का नाम रोशन किया है. संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि बिहार टीम में भागलपुर की तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था. ये खिलाड़ी कार्मेल स्कूल की पूर्व छात्रा है. मार्शल आर्ट्स अकादमी ऑफ अंग मारवाड़ी व्यायामशाला की खिलाड़ी है. बताया कि जिया कुमारी ने ताईची व ताईची तलवार चालन में पांचवां रैंक हासिल की है. प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पवन पोद्दार, उपाध्यक्ष डॉ तपन घोष, डॉ शाहिद रजा जमाल, अश्वनी कुमार, राजीव रंजन, एजाज नसीम, विक्रम सिंह, कुमार प्रशांत, अंवरीश सिंह, नंद किशोर पोद्दार, आशीष सर्राफ विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >