कहलगांव के सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर, छात्राओं को बताए अधिकार

कहलगांव के सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, जहाँ छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. इस पहल का उद्देश्य आम लोगों तक कानूनी जानकारी पहुँचाना है, ताकि कोई भी अज्ञानता के कारण वंचित न रहे.

भागलपुर : अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में नालसा की जागृति योजना के तहत इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय, कहलगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार और मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव के निर्देशन में आयोजित हुआ.

नालसा की जागृति यूनिट के आलोक में सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर | Prabhat Khabar Network

छात्राओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

शिविर में पैनल अधिवक्ता चांदनी प्रिया और पीएलवी सविता कुमारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं को नालसा की जागृति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कानूनी जानकारी को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों और हैंडबुक जैसे सरल माध्यमों से आम लोगों तक पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि अज्ञानता के कारण कोई भी नागरिक अपने मौलिक अधिकारों और कानूनी उपचार से वंचित न रहे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. विशेष रूप से जरूरतमंद, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

बाल विवाह के कानून की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह की कुरीतियों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे बचाव के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना के साथ मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का सामूहिक वाचन भी किया गया.

30 सितंबर तक तीनों प्रखंडों में होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्राधिकार के मनीष पांडेय ने बताया कि नालसा जागृति योजना के तहत आगामी 30 सितंबर तक अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By असद अशरफी

असद अशरफी प्रिंट माध्यम से पिछले 2 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कहलगांव (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. राजनीति, खेल और धर्म-आध्यात्म में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >